बन्नादेवी क्षेत्र में सब इंस्पेक्टर की बीमारी के चलते उपचार के दौरान मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

बन्नादेवी क्षेत्र में सब इंस्पेक्टर की बीमारी के चलते उपचार के दौरान मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जनपद एटा के थाना बरहन के गांव नगला गोल हाल पता बीमा नगर केला देवी मंदिर थाना बन्नादेवी निवासी संजय कुमार(51 वर्षीय) पुत्र रामस्वरूप सब इंस्पेक्टर के पद पर मैनपुरी के थाना बरनाल में तैनात थे। 15 दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हुई थी परिजन संजय कुमार को आनंद भवन आगरा से लेकर गए जहां उनका इलाज चला इलाज के बाद तबीयत में सुधार होने पर परिजन अलीगढ़ घर लेकर आ गए। तबीयत खराब होने पर परिजन द्वारा अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन हेमरेज बताया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे तीन बेटे और पत्नी प्रेम लाल सिंह को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks