चेतावनी: आरटीओ में बिना मास्क घुसे तो 1000 का कटेगा चालान – रिपोर्ट शुभम शर्मा

चेतावनी: आरटीओ में बिना मास्क घुसे तो 1000 का कटेगा चालान – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – आरटीओ कार्यालय में कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए सख्त नियम लागू किए गए। आरटीओ कार्यालय में बिना मास्क घुसने वालों का 1000 रुपये का चालान कटेगा।आरटीओ प्रशासन केडी सिंह ने इस संबंध में कार्यालय परिसर में विभिन्न स्थलों पर पोस्टर चस्पा करा दिए हैं। बता दें कि आरटीओ कार्यालय में लर्निंग और परमानेंट लाइसेंस सहित वाहन संबंधी अन्य कार्यों के लिए प्रतिदिन 2000 के करीब लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में यहां सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। आरटीओ प्रशासन केडी सिंह ने बताया कि कोरोना का नया स्वरूप बेहद घातक है। उसको लेकर अभी से नियम सख्त कर दिए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks