
#Etah…
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत
मिरहची थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम डुडिया निवासी 65 वर्षीय सोवरन सिंह पुत्र हुकुम सिंह क्षेत्र के ग्राम आलमपुर तिराहे पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तीब्र गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। शुक्रवार की देर सायं हुई इस घटना में घायल वृद्ध की अस्पताल आते आते मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।