
#Etah…
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ बैठक की
◾️मतदाता पंजीकरण हेतु 5 दिसम्बर को सभी बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर रहेंगे उपस्थित-डीएम
◾️डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने ने बैठक के दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए।
◾️डीएम ने कहा कि मा० आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता पंजीकरण हेतु ५ दिसम्बर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
◾️जनप्रतिनिधियों की मांग पर डीएम ने निर्देश दिए कि ५ दिसम्बर रविवार को समस्त विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा।
◾️पंजीकरण अभियान से जुड़े अधिकारीगण भ्रमणशील रहकर बूथों का निरीक्षण करेंगे।
◾️डीएम ने निर्देश दिए कि समस्त मतदेय स्थलों पर बीएलओ प्रातः १० बजे से सांय ४ बजे तक अपने संबंधित मतदान केन्द्र पर उपस्थित होकर, क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाता पंजीकरण हेतु फार्म एकत्रित करेंगे।
◾️अर्हता तिथि १ जनवरी २०२२ को १८ वर्ष पूर्ण चुका कोई भी युवा, युवती मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
◾️मतदाता पंजीकरण कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए।
◾️जेण्डर रेशियो की प्रगति में सुधार करने हेतु महिला मतदाताओं के नाम प्राथमिकता पर शामिल कराएं।
◾️उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने जनपद के युवाओं से अपील की है कि वे ५ दिसम्बर को अपने नजदीकी बूथ पर जाकर मतदाता बन सकते हैं।
◾️समस्त बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति में पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने एवं अपात्र व्यक्तियों के नाम अपमार्जन तथा किसी भी प्रविष्टि को सही करने हेतु अपना आवेदन की कार्यवाही की जा सकती है।
◾️मतदाता बनने एवं मतदाता पहचान पत्र में किसी भी प्रकार के संशोधन हेतु वोटर हेल्पलाईन एप का भी प्रयोग किया जा सकता है।
◾️बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एसडीएम रामनयन, एएसडीएम वेद प्रिय आर्य, तहसीलदार सीपी सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार, एडीईओ राजेन्द्र कुमार भारती, एडीईओ पं० सुधाकर मैथिल, भाजपा नेता सुशील गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी आदि अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।