समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने सुनी समस्याएं

#Etah…

समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने सुनी समस्याएं
◾️78 शिकायतों में से 5 का मौके पर कराया निस्तारण
◾️जनपद की तीनो तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
◾️जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, सीडीओ डा० अवधेश कुमार वाजपेयी ने तहसील अलीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को शासन की मंशानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
◾️तहसील अलीगंज में क्षेत्रीय फरियादियों द्वारा प्रस्तुत किए गए ७८ प्रार्थनापत्रों में से ५ का निस्तारण मौके पर किया गया।
◾️डीएम ने कहा कि यदि कहीं पर कोई समस्या है तो जनसामान्य द्वारा कंट्रोल रूम के नंबर ०५७४२२३४३२०, २३४३२७ पर अपनी समस्या दर्ज कराई जा सकती है।
◾️एसएसपी उदय शंकर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एसडीएम शिव कुमार ने तहसील एटा सदर में अधिकारियों की मौजूदगी में जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान ६७ शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें ४ का निस्तारण किया गया।
◾️तहसील जलेसर में एडीएम प्राासन आलोक कुमार, एसडीएम रामनयन, क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खान सहित अन्य अधिकारियों ने जन समस्याओं को सुना। इस दौरान फरियादियो द्वारा २८ शिकायत निस्तारण हेतु प्रस्तुत की गई, जिसमें से दो का निस्तारण मौके पर किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks