अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन ने की जनपद में धारा 144 लागू – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन ने की जनपद में धारा 144 लागू – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – डीएम अलीगढ़ सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर अपर जिला मजिस्ट्रेट(प्रशासन) डीपी पाल ने ग्रामीण क्षेत्र में 23.12. 2021 को चौधरी चरण सिंह जयंती, 24.12.2021 को क्रिसमस ईव, 25.12.2021 को क्रिसमस डे का त्यौहार मनाया जाएगा तथा वर्तमान में कोविड 19 एवं अन्य संवेदनशील कारणों से शहर की आपातिक स्थिति है। स्थानीय अभिसूचना एवं अन्य माध्यमों से मुझे ज्ञात हुआ है कि इस अवसर पर कुछ असामाजिक तत्व अलीगढ़ की शांति व्यवस्था भंग करने की कुचेष्ठा कर सकते हैं, जिससे शांति एवं कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसको लेकर अलीगढ जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता लागू की गई है। यह आदेश आज 04 दिसबंर से 02.जनवरी 2022 तक लागू रहेगा। यदि इससे पूर्व इसे निरस्त न कर दिया जाए। इस आदेश की प्रति समस्त तहसील,थाना, विकासखण्ड, स्कूलों, नगर पालिका, नगर पंचायत पर प्रचार-प्रसार हेतु चस्पा कराया जाए। यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता है तो धारा 188 आईपीसी के अंतर्गत तथा अन्य सुसंगत अधिनियम एवं विधिक प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय होगा। यह आदेश संपूर्ण महानगर क्षेत्र में लागू होगा। और समस्त व्यक्तियों को संबोधित किया जाता है कि जो इस अवधि में अलीगढ़ ग्रामीण क्षेत्र में रहेंगे या आवागमन करेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks