
15133 विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे टैबलेट व स्मार्ट फोन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा में दक्ष बनाने के लिए स्मार्ट फोन व टैबलेट का वितरण किया जाना है। इसके लिए जिले भर के 15133 विद्यार्थियों का चयन कर लिया गया है। कलक्ट्रेट में एडीएम ने टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण योजना की जनपद स्तरीय समिति की बैठक कर समीक्षा की।एडीएम विधान जायसवाल ने सभी संबंधित विभागों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को पात्र विद्यार्थियों का डाटा संबंधित वेबसाइट पर लोड करने के निर्देश दिए। जनपद में अब तक 15133 विद्यार्थियों को लाभान्वित किए जाने के लिए ऑनलाइन फीड किया गया है, जिनमें 7706 विद्यार्थियों का डाटा संबंधित संस्थाओं द्वारा सत्यापन किया गया। उन्होंने कहा कि यह शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना की सीधी मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन स्तर से की जा रही है। उन्होंने ऑनलाइन फीड किए गए विद्यार्थियों का डाटा का सत्यापन का कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। यूपीडेस्को द्वारा विभागों व जनपदों को लॉगइन आईडी और पासवर्ड दिए जा रहे हैं।बैठक की शुरुआत में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने योजना की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता की जानकारी दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।