
एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव एटा पुलिस द्वारा थाना नयागांव पर पंजीकृत मुअसं- 182/2021 धारा 363, 366 भादंवि में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त अनूप को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 20.11.2021 को वादी श्री जितेन्द्र सिंह पुत्र कायम सिंह निवासी अकबरपुर केशोराय थाना नयागांव जनपद एटा द्वारा थाना पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 20.11.2021 को अनूप पुत्र मुन्नालाल निवासी नगला बरी थाना नयागांव जिला एटा वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना नयागांव एटा पर मु0अ0स0 182/2021 धारा 363/366 भादवि बनाम अनूप पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में नामजद अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव को निर्देशित किया गया। दिनांक 04.12.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त अनूप पुत्र मुन्नालाल निवासी नगला बरी थाना नयागांव जिला एटा को मुखबिर की सूचना ग्राम बरतरा के पास से समय करीब प्रातः 05.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1- अनूप पुत्र मुन्नालाल निवासी नगला बरी थाना नयागांव जिला एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- उ0नि0 उदयराम गौतम
2- का0 1520 नितिन खाटियान
3- का0 188 मुकेश कुमार