अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन


अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन।
कासगंज।जिलाधिकारी ने झण्डारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा दौड़ प्रतियोगिता को दिखाई हरी झण्डी।
कासगंज: 03 दिसम्बर 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर श्रीगणेश इंटर कालेज कासगंज में दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर झण्डारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा हरी झण्डी दिखाकर दिव्यांग बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता की शुरूआत कर सभी का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। सरकार आपके साथ है। दिव्यांगजन आगे बढ़ें और सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें। कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 दिव्यांग बच्चों ने उपस्थित होकर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये। दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गायन, नृत्य, दौड़, लेखन एवं कला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
समग्र शिक्षा अभियान-समेकित शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 14 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग बच्चों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार तथा जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी ज्ञान देवी के द्वारा पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक वीके सिंह तथा सहावर, सोरों व कासगंज के खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जनपद में दिव्यांग बच्चों हेतु कार्यरत संस्था साइटसेवर्स इण्डिया से राजू , अनुष्का सिंह, जिला पीटीआई राजेन्द्र सिंह तथा सम्बन्धित विद्यालयों के शिक्षक एवं व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे।
————-
अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांगजनोें को दी गईं 20 ट्राइसाइकिलंें, 02 व्हीलचेयर, 02 छड़ी और 10 जोड़ी बैसाखी।
कासगंज: 03 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र द्वारा विकास भवन परिसर में, चयनित दिव्यांग लाभार्थियों को 20 ट्राइसाइकिलें, 02 व्हील चेयर, 02 छड़ी तथा 10 जोड़ी बैसाखी वितरित की गईं।
दिव्यांग उपकरण वितरण समारोह के दौरान जिला विकास अधिकारी श्री सचिन, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ज्ञान देवी, अपर जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया तथा विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
————–
सम्पूर्ण समाधान दिवस आज। डीएम तहसील पटियाली में।
कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में आज 04 दिसम्बर, 2021 को तहसील पटियाली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमें समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

तहसील सहावर तथा कासगंज में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रहकर जनसमस्याओं के निस्तारण में सहयोग करेंगे।

अब और इंतजार न करें। मतदाता सूची में नाम अवश्य शामिल करायें। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 05 दिसम्बर।
कासगंज: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01-01-2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने, संशोधन कराने या हटवाने आदि के लिये 05 दिसम्बर 2021 तक निर्धारित आवेदन फार्म अपने बीएलओ के पास अथवा सम्बन्धित तहसील में अवश्य जमा कर दें। अब और इंतजार न करें। मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य शामिल करायें। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 05 दिसम्बर 2021 निर्धारित है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि ऐसे अर्ह नागरिक जो 01-01-2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं अथवा ऐसे मतदाता जिनका नाम सूची में अंकित नहीं है। तो आज ही आवेदन प्रारूप-6 भर कर जमा कर दें। किसी प्रविष्टि को हटाने के लिये प्रारूप-7 तथा संशोधन कराने हेतु प्रारूप-8 भरा जायेगा। मतदाता पंजीकरण के लिये वोटर हेल्प लाइन एप डाउनलोड कर ऑनलाइन आवेदन कर स्वयं को मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं।

जिलाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र अमांपुर के पोलिंग बूथों के सम्बन्ध में सेक्टर अधिकारियों के साथ की समीक्षा।

कासगंज: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार मंे आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिये तैनात सेक्टर अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुये कहा कि समस्त सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथों का अनिवार्यरूप से भलीप्रकार निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध करायें। जो भी कमियां मिलें उन्हें बतायें और दूर करायें। जिन विद्यालयों में बाउण्ड्रीवाल नहीं है या आने जाने का रास्ता खराब है अथवा अन्य बड़ी कमियां हैं तो उन्हें ठीक कराने का समय दिया जायेगा। जो काम ठीक करा लिये जायेंगे उनका पुनः निरीक्षण कर आपको रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
सेक्टर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि प्राथमिक विद्यालय रामनगर में विद्युत कनेक्शन नहीं है, हैण्डपम्प भी खराब है। राम छितौनी में बाउण्ड्रीवाल अपूर्ण है। नगला कटीला में ट्रांसफार्मर नहीं है। प्राथमिक विद्यालय लख्मीपुर में पीने का पानी साफ नहीं है। इसी प्रकार विभिन्न विद्यालयों में स्थित पोलिंग बूथों पर शौचालय क्रियाशील न होने, आने जाने का रास्ता खराब होने, भवन की स्थिति खराब होने के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पोलिंग बूथों पर भवन, बाउण्ड्री वाल, रैम्प, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, फर्नीचर, पोलिंग बूथ तक आने जाने का रास्ता आदि समस्त व्यवस्थाओं को भलीभांति चैक कर आख्या उपलब्ध करायें। यदि कोई कमियां हैं तो छिपायें नहीं, लिखकर बतायें, जिससे उन्हें दूर कराया जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, उपजिलाधिकारी सहावर रवेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी न्यायिक विनोद जोशी, डीपीआरओ, बीएसए तथा समस्त क्षेत्रीय सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks