मतदाता बनने में पुरुषाें से आगे महिलाएं, एक लाख से अधिक आवेदन आए – रिपोर्ट शुभम शर्मा

मतदाता बनने में पुरुषाें से आगे महिलाएं, एक लाख से अधिक आवेदन आए – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विधानसभा चुनाव 2022 के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में इस बार एक अच्छी खबर सामने आई है। पुरुषों के मुकाबले इस बार महिलाएं आगे रही हैं। एक नवंबर से अब तक चले अभियान में कुल एक लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें खैर विधानसभा क्षेत्र में 21712, बरौली में 13410, अतरौली में 14909, छर्रा में 12335, कोल में 14218, शहर में 14754 व इगलास में 14941 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें बीआरसी आपरेटर के स्तर से 95625 फार्म अपलोड किए जा चुके हैं। इस बार पुरुषों से आगे महिलाए हैं। ऐसे में जेंडर रेशियों में सुधार होने के अासार हैं।एक नवंबर से जिले में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई थी। 30 नवंबर इसकी अंतिम तिथि थी, लेकिन अब इसे पांच दिन और बढ़ा दिया गया है। पांच दिसंबर तक कोई भी पात्र व्यक्ति अपना वोट बनवा सकता है। इसमें बीएलओ घर-घर जाकर लोगों के वोट बनाएंगे। एक जनवरी 2022 तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाला कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। एडीएम सिटी राकेश पटेल ने बताा कि ईआरओ व एईआरओ को निर्देश दिए गए हैं कि पोर्टल पर गतिविधियों को संचालित करें। सभी ईआरओ व एईआरओ अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भ्रमण करें। सभी का बीएलओ से समन्वय होना चाहिए। प्राप्त दावे व आपत्तियों की पोर्टल पर अपलोड होने के बाद गंभीरता से जांच की जाए। उन्होंने बताया कि इस बार पुरुषों से आगे महिलाएं हैं। करीब 50 हजार से अधिक महिलाओं के अब तक आवेदन आ चुके हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks