छात्रा की आगरा हादसे में मौत, फुफेरा भाई घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा

छात्रा की आगरा हादसे में मौत, फुफेरा भाई घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – पालीमुकीमपुर के क्षेत्र के गांव पीपली की छात्रा की आगरा के रामबाग में हुए हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका फुफेरा भाई घायल हो गया। वह भाई के साथ एसएससी जीडी बोर्ड की परीक्षा देने आगरा जा रही थी। रामबाग के पास ट्रक में टेंपो घुसने से फुफेरे भाई समेत चार अन्य सवारी घायल हो गयीं।गांव पीपली निवासी राकेश शर्मा की 19 वर्षीय बेटी सरिता को आगरा में कल एसएसपी जीडी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होना था। एक टेंपों में करीब पांच छह लोग आगरा के लिए चल दिए।टेंपो आगरा के रामबाग के पास पहुंचा। तभी आगे चल रहे ट्रक ने ब्रेक लगाए तो टेंपो ट्रक में घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी सवारी घायल हो गयीं। घायलों को अस्पताल ले गये, जहां छात्रा सरिता को मृत घोषित कर दिया। उसके साथ गया बुआ के बेटे का पैर टूट गया। आगरा पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया है। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks