मोदी या योगी आ सकते हैं 600 मेगावाट यूनिट का उद्घाटन करने – रिपोर्ट शुभम शर्मा

मोदी या योगी आ सकते हैं 600 मेगावाट यूनिट का उद्घाटन करने – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – हरदुआगंज तापीय परियोजना, कासिमपुर में 660 मेगावाट क्षमता की नई इकाई का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी महीने उद्घाटन कर सकते हैं। इसको लेकर कासिमपुर में युद्धस्तर पर तैयारी चल रही हैं। नई इकाई का लोड बढ़ाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 15 दिसंबर 2015 को हरदुआगंज तापीय परियोजना, कासिमपुर में 660 मेगावाट क्षमता की नई इकाई की नींव रखी थी। करीब 600 करोड़ रुपये की इस इकाई का निर्माण जापानी कंपनी तोशीबा कर रही है। सिंक्रोनाइजेशन की प्रक्रिया हो चुकी है। अब इकाई का लोड बढ़ाया जा रहा है। 300 मेगावाट उत्पादन का ट्रायल हो चुका है। अब लोड बढ़ाकर 660 मेगावाट तक लाना है। सूत्रों का कहना है कि दिसंबर में लोकार्पण होना है। प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के आने की संभावना है। हालांकि, अधिकारिक रूप से अभी कोई कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन, कासिमपुर में युद्धस्तर पर तैयारियां जरूर शुरू हो गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिन में स्थिति स्पष्ट होने वाली है। कॉलोनी में सड़क का काम तेजी से चल रहा है। पहले जनवरी 2021 में उद्घाटन होना था लेकिन कोरोना काल में व्यवधान आने के कारण विलंब हो रहा है।नई इकाई शुरू होने के बाद 1280 मेगावाट का होगा उत्पादन,660 मेगावाट की नई इकाई शुरू होने जा रही है। पहले से यहां 250-250 मेगावाट की दो इकाइयां चल रही हैं। इसके अतिरिक्त 120 मेगावाट की एक और इकाई है। कुल मिलाकर 620 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है। नई इकाई में 660 मेगावाट उत्पादन शुरू होने के बाद यहां 1280 मेगावाट का उत्पादन होने लगेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks