बाहुबली राजा रॉयल मिल्क के मालिक खिलाफ विहिप नेता  राजू आर्य ने कराया मुकदमा दर्ज 

बाहुबली राजा रॉयल मिल्क के मालिक खिलाफ विहिप नेता  राजू आर्य ने कराया मुकदमा दर्ज 


एटा। विश्व हिंदू परिषद के नेता एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू आर्य द्वारा राजा राॅयल मिल्क के मालिक व समाजवादी पार्टी के दबंग देवेंद्र यादव पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है  !

गौरतलब है कि राजू आर्य ने पहले भी कई बार अपने साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर देवेंद्र यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के कई प्रयत्न किए थे किन्तु शासन व प्रशासन में देवेंद्र यादव के रसूख के चलते मामला दर्ज नहीं हो सका था। देवेंद्र यादव के रसूख और निवर्तमान प्रशासनिक अधिकारियों को अन्यान्य प्रकार के प्रलोभन देकर एवं राजू आर्य के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित करने का कार्य करते देवेंद्र यादव ने अपने खिलाफ यह मामला प्रशासनिक तौर पर आगे नही बढ़ने दिया। लेकिन अब जब देवेंद्र यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है तो यह विवाद फिर से गरमा चुका है। राजू आर्य ने कहा कि मुझे वर्तमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं प्रशासन प्रणाली पर पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही मेरे मामले में न्याय होगा। बता दें कि विहिप नेता राजू आर्य का देवेंद्र यादव पर आरोप है कि उसने व्यवसाय में हिस्सेदारी करने की बात कहते हुए वर्ष 2017 में उनसे 30 लाख मांगे थे, जो कि राजू आर्य ने 27 दिसंबर 2017 को 15 लाख तथा 03 दिसंबर 2018 को पांच लाख रुपए बैंक से निकालकर एवं चार लाख रुपए अपने घर पर एक व्यक्ति की मौजूदगी में दिए थे।

राजू आर्य ने सपा मे बाहुबली छवि का स्वामित्व रखने वाले देवेंद्र यादव पर आरोप लगाया है कि काफी समय तक वह हिस्सेदारी के ‌‌‌‌‌‌कागजात बनवाने की बात करके इस मामले को टालता रहा जिसके बाद जब आर्य को लगा कि देवेंद्र यादव की नीयत में खोट है और वह हिस्सेदारी नहीं करना चाहता तब वह उन्होंने अपनी रकम वापस करने की बात कही, काफी बार रकम वापसी की मांग करने पर देवेंद्र यादव ने दो लाख रुपए वापिस भी किए लेकिन बाकी की रकम हड़प गया। जब उससे रकम देने के लिए बार-बार कहा गया तो वह गुंडागर्दी पर उतर आया तथा राजू आर्य की गैर-मौजूदगी में उनके निज आवास पर जा धमका। निवास पर पहुंचकर किसी गुंडे की भांति भद्दी गाली-गलौज की एवं राजू आर्य की धर्मपत्नी को धमकाते हुए बोला कि अपने पत्नी को समझ लें कि  मुझसे न उलझे और अगर मेरे खिलाफ शिकायत करने गया तो उसे जान से मार दूंगा।

बकौल राजू आर्य देवेंद्र यादव एक अपराधिक प्रवृत्ति का अपराधी है उसके खिलाफ एटा के अलावा दिल्ली, राजस्थान व अन्य प्रांतों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं साथ ही वह सपा नेता होने का दावा करता है और पार्टी की सरफरस्ती की हनक दिखाकर गुंडाबल द्वारा लोगों में भय बनाने की कोशिश करता है। आर्य के इन आरोपों और कई प्रान्तों में ऐसी छवि रखने वाले ऐसे व्यक्ति के बारे में सिर्फ इतना कहा जा सकता है कि ऐसी गुंडाछवि एवं आपराधिक प्रवृत्ति रखने वाले शख्स पर जल्द से जल्द नकेल कसी जानी चाहिए जिससे की निकट भविष्य में वह किसी अन्य को अपनी जालसाजी एवं धोखाधड़ी का शिकार न बना सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks