
चोरी के फोन सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना बन्नादेवी पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर अभिगण जॉनी पुत्र राकेश निवासी मौहल्ला शीश का नगला कस्वा थाना सिकन्दराराऊ जिला हाथरस, राजा पुत्र मुकेश निवासी मौहल्ला शीश का नगला कस्बा थाना सिकन्दराराऊ जिला हाथरस को मय चोरी का एक मोबाइल फोन लावा कम्पनी स्क्रीन टच काला रंग व 3000 रु0 सहित जी0टी0 रोड मलखान सिंह हॉस्पीटल के बंदशुदा गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।