योगी सरकार दिसम्बर के दूसरे सप्ताह में शुरू करेगी छात्रों को लैपटॉप एवं स्मार्टफोन देना-

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को तकनीकी रूप से अपग्रेड करने के लिए जल्द बड़ी सौगात देने वाले हैं। उम्मीद है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह से निशुल्क स्मार्टफ़ोन और टैबलेट का वितरण शुरु हो जाएगा इसके लिए डीजी शक्ति नाम से पोर्टल बनाया गया है, जिसे जल्द ही सीएम योगी लांच करेंगे। इसी पोर्टल के माध्यम से स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण और छात्रों को भविष्य में पढ़ाई के लिए कंटेंट्स दिया जाएगा। इसके अलावा स्मार्टफ़ोन और टैबलेट के बारे में समय-समय पर छात्रों को उनके मोबाइल नंबर्स और मेल आईडी पर सूचनाएं दी जाएगी।