
एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, नयागांव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 187/21 धारा 34, 407, 418, 419, 420, 468, 471 भादंवि में वांछित आरोपी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव एटा पुलिस द्वारा थाना नयागांव एटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 187/21 धारा 34, 407, 418, 419, 420, 468, 471 भादंवि में वांछित अभियुक्त मनोज कुमार यादव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। आज दिनांक 01.11.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त मनोज कुमार यादव पुत्र साहब सिंह यादव निवासी लोधीपुरम पीपल अड्डा कस्बा व थाना को0 नगर एटा समय 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1- मनोज कुमार यादव पुत्र साहब सिंह यादव निवासी लोधीपुरम पीपल अड्डा कस्बा व थाना कोतवाली नगर एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस टीम-
1- उ.नि. सुबोध कुमार
2- हे.का. जितेन्द्र कुमार
3- का. नितिन खाटियान