प्रदेश में एक दिसंबर से निकलेगी रालोद की रोजगार यात्रा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

प्रदेश में एक दिसंबर से निकलेगी रालोद की रोजगार यात्रा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – वर्तमान सरकार के कार्यकाल में महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। आज पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। किसान को उसकी फसलों का बाजिब मूल्य नहीं मिल रहा। प्रदेश में अराजकता का माहौल है, युवा बेरोजगार है। इस सरकार में कभी पेपर आउट होता है तो कभी भर्ती निरस्त हो जाती है। करोड़ों युवाओं को नौकरी देने का वायदा कर सत्ता में आए लेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं किया। वर्तमान में युवा जयंत चौधरी के साथ जुड़ रहा है। यह बातें कस्बा में अलीगढ़ मार्ग पर एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान छात्र सभा के बृज क्षेत्र के अध्यक्ष विश्वेन्द्र चौधरी ने कहीं। उन्होंने बताया कि जयंत चौधरी के आव्हान पर पूरे प्रदेश में एक से 23 दिसंबर तक रोजगार यात्रा निकाली जाएगी। जगह-जगह बाइक रैली होंगी। युवाओं को राेजगार व किसान हमारा मुद्दा होगा। प्रदेश सरकार अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम को चुनाव के समय प्रयोग कर रही है। जबकि मथुरा में राजा साहब द्वारा स्थापित किए गए कालेज व संस्थान जर्जर हो चुके हैं वहां कोई ध्यान नहीं है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks