
जनपद ने धान खरीद में पकड़ी रफ्तार, पिछड़ रहे एटा, कासगंज – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – धान की खरीद के लक्ष्य तक पहुंचने में अलीगढ़ जनपद ने रफ्तार बढ़ा दी है। लेकिन, एटा और कासगंज पिछड़ रहे हैं। पिछले साल 25 नवंबर तक इन जिलों में जितना धान खरीदा गया, उसका 50 प्रतिशत भी ये जिले न खरीद सके। खरीद की स्थिति ऐसी ही रही तो लक्ष्य पाना संभव नहीं हो पाएगा। लक्ष्य भी इस बार बड़ा है। अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों को 34,300 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष 8952.922 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है। खरीद कर रहीं एजेंसियां तय समय पर भुगतान करने का दावा कर रही हैं। भुगतान सीधा किसानों के खातों में किया जा रहा है। करीब 11 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में हो चुका है। 6.44 रुपये शेष हैं उत्पादन के हिसाब से खरीद के लक्ष्य तय होते हैं। मगर, अब पिछले साल हुई खरीद के आधार पर लक्ष्य तय हुए हैं। इस बार लक्ष्य कई गुना बढ़े हुए हैं। वहीं, मंडल में मोटा धान (कामन व ग्रेड वन) की पैदावार कम है। अलीगढ़ जनपद में करीब 10 हजार हेक्टेअर में ये धान होता है। जबकि, बासमती यहां अधिकांश किसान करते हैं। क्रय केंद्रों पर सिर्फ मोटा धान ही खरीदा जाता।