रमाडा होटल में ठहरे विदेशी यात्री का लिया सैंपल – रिपोर्ट शुभम शर्मा

रमाडा होटल में ठहरे विदेशी यात्री का लिया सैंपल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – भारत में कोविड-19 वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन की दस्तक के बाद देशभर में विदेश से आए लोगों की निगरानी शुरू कर दी गई है। विदेश से अलीगढ़ आए 11 लोगों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली है। इसमें रमाडा होटल में ठहरे एक विदेशी यात्री के सैंपल लिए गए। वहीं, फर्रूखाबाद सीएमओ की सूचना पर विदेश से लौटे व्यक्ति के छह स्वजन के सैंपल भी लिए गए। राहत की बात ये रही कि सभी की एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। सीएमओ ने बताया कि विदेश से आए प्रत्येक यात्री पर नजर रखी जा रही है। विदेश से आए अन्य नौ लोग अभी अलीगढ़ नहीं पहुंचे हैं और देश के दूसरे राज्यों में हैं। यदि वे अलीगढ़ आए तो उनका टेस्ट किया जाएगा।सीएमओ ने बताया कि विदेश से आए प्रत्येक यात्री पर नजर रखी जा रही है। विदेश से आए अन्य नौ लोग अभी अलीगढ़ नहीं पहुंचे हैं और देश के दूसरे राज्यों में हैं। यदि वे अलीगढ़ आए तो उनका टेस्ट किया जाएगा। सीएमओ ने नए वैरिएंट को लेकर सभी नागरिकों से सावधान रहने की अपील की गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks