
एटा ~ थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, थाना सकीट पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सकीट के निकट पर्यवेक्षण में थाना सकीट पुलिस द्वारा थाना सकीट पर पंजीकृत मुअसं- 114/2021 धारा 307, 406 भादंवि में वांछित चल रहे अभियुक्त राजीव पुत्र गंदर्भ सिंह निवासी ग्राम मलिगांव थाना सकीट एटा को गिरफ्तार किया गया है। *घटना:-* दिनांक 28.08.21 को वादी श्रीमती सुभावती देवी द्वारा थाना सकीट पर लिखित तहरीर दी गई कि अभियुक्त हरवीर यादव, राजीव व उनके परिजनों द्वारा सुभावती का घरेलू सामान एवं जेवरात हड़प लेना तथा एटा हाईवे पर ले जाकर कान पर तमंचा लगाकर जान से मारने की कोशिश करने के संबंध में थाना सकीट मुअसं- 114/21 धारा 307, 406 भादवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* दिनांक 29.11.2021 को थाना सकीट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त राजीव पुत्र गंदर्भ सिंह को ग्राम मलिगांव में अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का नाम पताः
राजीव पुत्र गंदर्भ सिंह निवासी मलिगांव थाना सकीट एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक श्री मुन्नू सिंह
- का० 1397 आदर्श चौधरी
- का० 1402 राजेश कुमार
- चालक का0 324 कृष्ण कुमार