अवैध शस्त्र फैक्ट्री के अभियोग में वांछित 01 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली बडी सफलता , थाना जैथरा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री के अभियोग में वांछित 01 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। घटनाक्रमानुसार दिनांक 08.01.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा ग्राम परौली से ग्राम कलवरिया को जाने वाले रास्ते पर मुखबिर की सूचना पर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड किया गया था, जिसमें मौके पर 01 अभियुक्त अर्जुन मिश्रा पुत्र सतीशचन्द्र मिश्रा निवासी ग्राम परौली थाना जैथरा जनपद एटा को मय अवैध असलाह व शस्त्र बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर थाना जैथरा पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया था एवं 01 अभियुक्त जुगेन्द्र उर्फ जुगनू पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासीगण ग्राम परौली थाना जैथरा जनपद एटा मौके से भागने में सफल हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना जैथरा पुलिस द्वारा काफी प्रयास किये गये लेकिन सफलता नही मिली। आज दिनांक 29.11.2021 को थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जुगेन्द्र उर्फ जुगनू को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानस्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.जुगेन्द्र उर्फ जुगनू पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासीगण ग्राम परौली थाना जैथरा जनपद एटा

आपराधिक इतिहास
(1) मु0 अ0 सं0 142/19 धारा 5/25 आयुध अधिनियम थाना जैथरा जनपद एटा।
(2) मु0अ0सं0 188/19 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम थाना जैथरा जनपद एटा।
(3) मु0अ0सं0 842/17 धारा 5/25 आयुध अधिनियम थाना जैथरा जनपद एटा।
(4) मु0अ0सं0 362/17 धारा 323/325/452/504/506 भादवि।
(5)मु0अ0स0 06/2020 धारा 5/25 आयुध अधिनियम थाना जैथरा जनपद एटा।
( 6) HS संख्या 185-A

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 सन्दीप कुमार राणा

  1. का0 1294 राहुल लौर
    3.का0 255 धर्मेन्द्र कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks