
एटा
सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र-जनपद एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज टूटे हुए परिवार को फिर से मिलाकर एक किया गया। मामला मोहल्ला शांति नगर थाना कोतवाली नगर जिला एटा का है जहां की रहने वाली अंशिका शर्मा पुत्री जय प्रकाश पाठक की शादी हितेंद्र पुत्र भगवान स्वरूप शर्मा निवासी ग्राम बड़ी बेनइ थाना आबल जिला आगरा के साथ शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई थी, दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, आज दोनो पक्षों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर फिर से मिला दिया गया। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती नंदिनी सिंह, म0है0का0 मिथलेश कुमारी, म0है0का0 मन्जू अग्रवाल व काउंसलर सचेन्द्र गुप्ता के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा।