हिंदू जागरण मंच एटा का अभ्यास वर्ग केशव सरस्वती शिशु मंदिर एटा के प्रांगण में संपन्न

हिंदू जागरण मंच एटा का अभ्यास वर्ग केशव सरस्वती शिशु मंदिर एटा के प्रांगण में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग की अध्यक्षता हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष राजीव चौहान द्वारा की गई एवं संचालन नितिन चंद्रेश शर्मा एडवोकेट द्वारा किया गया। इस अवसर पर बेटी बचाओ आयाम के प्रांतीय प्रमुख उपेंद्र गौर एवं पालक अधिकारी ब्रहमेश् जी सहित प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र पांडे एडवोकेट एवं संरक्षक डॉ नारायण भास्कर उपाध्याय एडवोकेट अरुण माहेश्वरी एडवोकेट भी उपस्थित रहे। आज के अभ्यास वर्ग में वक्ताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हिंदू समाज जागरूकता के अभाव में विघटन की ओर बढ़ रहा है। हमारी बच्चियों पर विधर्मियो की बुरी निगाह है । वह उनका धर्म भंग करने के लिए लव जिहाद जैसे हथकंडे अपना रहे हैं। तो वही हिंदुस्तान पर अपना कब्जा करने के लिए लैंड जिहाद भी कर रहे हैं। हमें स्वयं को सावधान संगठित और सचेत रखते हुए इन विधर्मियो के सभी प्रयासों का जवाब देना है और हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य करना है।
आज के अभ्यास वर्ग में संगठन कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सकीट ब्लॉक का सर्व श्री अजय गुप्ता को अध्यक्ष, दयानंद राठौर को महामंत्री व सत्यवान चौहान और सुधीर कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। वही सुधीर यादव को अलीगंज खंड का महामंत्री व यशवीर सिंह को जलेसर का अध्यक्ष व पंकज गुप्ता को अवागढ़ अध्यक्ष नियुक्त किया गया श्री राजेश यादव को हिंदू जागरण मंच के जिला विधि प्रमुख व हरदेव सिंह को मंत्री ब्लॉक सकीट नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सर्व श्री डॉक्टर मनोज गुप्ता महामंत्री कुलदीप शर्मा, सुधीर उपाध्याय सत्यभान अजय गुप्ता राजेश यादव हरदेव सिंह मनीष मिश्रा रामनरेश शाक्य पंकज गुप्ता सत्यवान चौहान यशवीर सिंह सिसोदिया आदि लोग उपस्थित थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks