नर्सें न होने पर जिला अस्पताल के दो वार्ड किए गए बंद – रिपोर्ट शुभम शर्मा

नर्सें न होने पर जिला अस्पताल के दो वार्ड किए गए बंद – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – नर्सों की कमी की वजह से मलखान सिंह जिला अस्पताल में दो वार्डों को बंद कर दिया गया है। इन दोनों वार्डों में भर्ती मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया है।अस्पताल में व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडी हेल्थ डॉ. एसके उपाध्याय ने सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय के आदेश को निष्प्रभावी कर दिया है। अब नर्सों के आने के बाद ही दोनों वार्ड शुरू हो पाएंगे।कोरोना काल में मलखान सिंह जिला अस्पताल को मिले डॉक्टर एवं नर्सों को मूल तैनाती वाले स्थल पर भेजने का आदेश सीएमओ ने दिया था। इससे जिला अस्पताल से 16 नर्सें एवं दो डॉक्टर हटने थे। दरअसल, मंडलायुक्त ने एक बैठक में कोविड के समय विभिन्न अस्पतालों में भेजे गए डॉक्टरों एवं नर्सों को मूल तैनाती वाले स्थल पर भेजने का निर्देश दिया था।उसके बाद सीएमओ ने मलखान सिंह जिला चिकित्सालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक को आदेश जारी किया था। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय इस आदेश से ज्यादा प्रभावित नहीं हुए है। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय की व्यवस्था जरूर चरमरा गई है।सीएमएस डॉ. रामकिशन ने बताया कि नर्सों की कमी से फिलहाल दो वार्ड (1 एवं 8) को बंद कर दिया गया है। एक और वार्ड को बंद करने पर विचार हो रहा है। एक नर्स को दो वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।एडी हेल्थ डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि 16 नर्सों एवं दो डॉक्टरों को एक साथ हटा देने से अस्पताल एवं इमरजेंसी को चलाना मुश्किल है।वहां की परिस्थितियों को देखते हुए सीएमओ के आदेश को निष्प्रभावी कर दिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks