
पत्नी से विवाद पर पति ने चाकू से काटी जीभ, हालत गंभीर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोंदोली निवासी ओमवीर पुत्र गुलाब सिंह ने रविवार की सुबह फोन पर पत्नी से विवाद होने पर सब्जी काटने वाले चाकू से काटी जीभ हालत गंभीर, ओमवीर के पिता गुलाब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया के ओमवीर की शादी 8 वर्ष पूर्व हाथरस के गांव ओढ़पुरा निवासी प्रीति के साथ हुई थी। पति पत्नी में विवाद होने के बाद प्रीति रक्षाबंधन पर अपने मायके चली गई और उसके बाद वापस ससुराल नहीं लौटी। पति ओमबीर ने फोन पर कई बार प्रीति को आने के लिए कहा लेकिन प्रीति ने साफ इंकार कर दिया। रविवार की सुबह फिर प्रीति से ओमबीर ने बात की और उसने घर आने के लिए कहा लेकिन प्रीति ने मना कर दिया, इसी से क्षुब्ध होकर ओमवीर कमरे में गया और सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी जीभ काट ली। यह देख परिजन आनन-फानन में ओमवीर को सीएचसी खैर लेकर आए जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ जिला मलखान सिंह अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी है।