
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बने 73731 नए मतदाता – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विधानसभा चुनाव 2022 के लिए संचालित मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में अफसर व बीएलओ की मेहनत के काफी अच्छे परिणाम दिख रहे हैं। जिले में एक नवंबर से अब तक के 27 दिनों में कुल 73731 नए मतदाता बन चुके हैं। शनिवार को बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए। इसमें कुल 11579 लोगों ने आवेदन किए। इस बार पुरुषों के मुकाबले महिलाएं आगे रही हैं। जिले में कुल 6070 महिलाओं ने आवेदन किए। वहीं, 5509 पुरुषों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। डीएम सेल्वा कुमारी जे समेत सभी तहसीलों के एसडीएम व अन्य अफसरों बूथों का मुआयना किया। बीएलओ को निष्पक्ष मतदाता सूची बनाने के निर्देश दिए।अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने एक नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत की थी। इसमें अब तक चार दिन बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए हैं। वहीं, बीएलओ ने डोर टू डोर जाकर भी वोट बनाए गए हैं। अब इसी का असर है कि जिले में अब तक 73731 नए लोगों ने मतदाता बनने के लिए फार्म 6 भरा। इनमें 35898 पुरुष एवं 37833 महिलाएं शामिल हैं। इस बार पुरुषों के आगे महिलाएं रही है। जबकि, 6045 लोगों ने नाम में संशोधन एवं 485 लोगों के नाम सूची से हटाने के आवेदन आए।