
हाईटेंशन लाइन और सात पोल चोरी,एसडीओ ने थाने में दी नामजद तहरीर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी करने वालों पर बेरहमी करने वाले महकमें के नाक के नीचे से 790 मीटर हाईटेंशन लाइन और सात बिजली के पोल चोरी हो गए। यह मामला शहर के विद्युत वितरण खंड तृतीय का है। आश्चर्य की बात तो यह है कि संबंधित एक्सईएन एके सिंह को मामले की पूरी जानकारी नहीं। उन्होंने एसडीओ और एसई पर पूरा मामला टाल दिया। इसे फिर अफसरों व कर्मियों की मिलीभगत कहें या कुछ और। जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण खंड तृतीय के डी सेंटर जमालपुर बिजली घर क्षेत्र में हैप्पी होम अपार्टमेंट के पास जिंदल ब्रास फैक्ट्री के बराबर में 180 मीटर की 33 केवी लाइन (दो पोल, 3 स्पान की डाग कंडेक्टर निर्मित लाइन) और मैसर्स गुप्ता प्लास्टिको बापूधाम सारसौल के समीप खेत के ऊपर से 330 मीटर की 33 केवी की लाइन (2 पोल, 4 स्पान की डाग कंडेक्टर निर्मित लाइन) जा रही थी। यही नहीं सारसौल से एलमपुर बिजली घर की ओर करीब 280 मीटर की 11 केवी की लाइन (4 पोल, 5 स्पान की डाग कंडेक्टर निर्मित लाइन) आ रही थी। यह हाईटेंशन लाइन सालों से बंद पड़ी थी। इस कारण विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसी दौरान यह लाइन चोरी हो गई। इसकी जानकारी होने पर 25 नवंबर को एसडीओ ने टीम के साथ इन लाइनों की जांच परख की तो 33केवी व 11 केवी की 790 मीटर लाइन और सात पोल गायब मिले। इन लाइनों की कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये आंकी गई है। यह देख टीम के पैरों तले जमीन खिसक गया। एसडीओ करमवीर सिंह व एसडीओ राम भुवन ने तहरीर दी बिना बिजली निगम की अनुमति व प्रांकलन की स्वीकृति के समस्त सामाग्री अवैध रूप से लाइन से उतरावाकर मैसर्स गणेश इंटर प्राइजेज के ठेकेदार चक्रपाणी भट्ट द्वारा चोरी कर ली गई है। एसडीओ करमवीर सिंह ने कहा कि 33केवी की लाइन चोरी का मामला सही है। लाइन उतारने वाले कर्मी ने ही इसकी सूचना दी। उसने बताया कि उसे नहीं पता था कि बिना विभाग के अनुमति के लाइन उतरा जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर तत्काल सूचना दिया गया जो सही पाया गया। एसडीओ राम भुवन ने बताया सारसौल से एलमपुर की ओर जाने वाले लगभग 280 मीटर हाईटेंशन लाइन गायब है। इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी गई है।