अतरौली क्षेत्र में सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अतरौली क्षेत्र में सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना अतरौली क्षेत्र के गांव भवाइन निवासी रेनू वर्मा (35 वर्षीय) पत्नी उदयवीर एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात थी शिक्षिका सुबह स्कूल बच्चों को पढ़ाने के लिए गई और शाम को 3:00 बजे वापस स्कूटी से घर के लिए लौट रही थी इसी दौरान गांव गणेशपुर के पास टाटा मैक्स ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिसमें रेनू वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई घटना देखा आसपास के स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिक्षिका को अलीगढ़ जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिक्षिका के मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दे दी सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गये घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक अपने पीछे एक बेटा एक बेटी रोते बिलखते छोड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks