
एटा- थाना पिलुआ पुलिस को मिली सफलता, 01 वारंटी अभियक्त को किया गया गिरफ्तार जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर सर्किल एटा के पर्यवेक्षण में वारंटी तथा वांछित अपराधीयों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–
- राजवीर सिंह पुत्र ओमप्रकाश नि0 ग्राम गुलाबपुर थाना पिलुआ एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उ0नि0 श्री रनवीर सिंह
- है0का0 सुखवीर सिंह
- का0 कपिल कुमार