
फैज़ाबाद अयोध्या27 नवम्बर 2021 उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन द्वारा आज तीसरे दिन भी धरना जारी है आज के धरने की अध्यक्षता कॉम0 राज कपूर तथा संचालन कॉम0विपत राम चौहान ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कॉम0 अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि पूरा कलंदर पुलिस इतनी पावर में है कि जिले के अधिकारी भी बात करने व कार्रवाई करने से डर रहे हैं।
अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि 29 नवंबर को संगठन के द्वारा जिले के जिला अधिकारी महोदय का घेराव किया जाएगा अभी तक धरना शांतिपूर्वक पीड़ित परिवार द्वारा चलाया जा रहा था धरने पर जो मांग रखी गई है उसे अभी तक पूर्ण होने पर संगठन आक्रोशित है जिसको लेकर संगठन ने पूरे जिले से कार्यकर्ताओं को बुलाएगी एवं पार्टी व उसके जन संगठनों को सूचित किया जा रहा है तथा राज्य कमेटी को भी सूचना की जा रही है 29 नवंबर को लड़ाई आर-पार की होगी प्रदेश की योगी सरकार मैं गरीबों को न्याय नहीं मिलेगी थाने की पुलिस खुद ही जज्बा अधिकारी बन जा रही है ऐसे में गरीब मजदूरों को लामबंद होकर इस भ्रष्टाचार के साथ लड़ना होगा तभी वास्तविक न्याय मिल पाएगा।
करीब 6:00 बजे एसपी सिटी साहब धरने पर आए और 4 सूत्रीय मांग पत्र लिए धरने की मांगे निम्न है थाना पुरा कलंदर में तैनात सिपाही दुर्गेश तिवारी के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई करने एवं सुजीत कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम बलिदान का पुरवा पोस्ट मोती नगर थाना पुरा कलंदर के खिलाफ तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज किए जाने एवं जगजीवन पुत्र हम शीला निवासी मिठाई के पुरवा थाना पुरा कलंदर के प्रार्थना पत्र पर न्याय उचित कार्यवाही करने तथा पवन कुमार पुत्र आसाराम के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमा तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाने की मांग है।
इन चारों मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन एसपी सिटी महोदय ने दिया तथा विपक्षी सुजीत कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थानाध्यक्ष पूरा कलन्दरको आदेशित किया जिस पर बाई हैंड एप्लीकेशन लेकर पवन कुमार को थाने भेजा गया है अभी कार्यवाही नहीं हुई है।
धरना अभी तिकोनिया पार्क में जारी है।
आज के धरने में प्रमुख रूप से बिंदा प्रसाद मंजू देवी जगजीवन पवन कुमार आसाराम ओम प्रकाश रंजीत अनीश रामकला श्रीकांत शुक्ला राम करण राम मूरत पति राज जी अंजू रामावती सरोज देवी राम जग राज कपूर बबलू पांडे मांस राजकुमार दास सहोदरा चौहान नंदकुमार आदि लोग उपस्थित हैं