
जी.डी. इंटरनेशनल स्कूल में मनाया संविधान दिवस – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – स्वर्ण जयंती नगर स्थित जी.डी. इंटरनेशनल स्कूल में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षकों द्वारा समस्त बच्चों को भारतीय संविधान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम बच्चों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई गई सभी छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्वक भारतीय संविधान के तथ्यों को समझा। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या खुशबू मलिक ने अपने संदेश में कहा, कि हमारे देश का संविधान ही हमारे लिए सर्वोपरि होना चाहिए सभी को उसके अनुरूप चलना चाहिए और संविधान का आदर करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को संविधान का सम्मान करने की शपथ दिलाई गई।