
रामघाट कल्याण मार्ग रख दिया सिर्फ नाम, अभी तक शुरू नहीं हो पाया काम – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद प्रदेश में पांच सड़कों का नाम कल्याण सिंह के नाम से रखे जाने की घोषणा की गई थी। इसमें अलीगढ़ का भी रामघाट रोड था। रामघाट रोड का नाम रामघाट कल्याण मार्ग भले ही रख दिया गया हो मगर उसके फोरलेन का काम अभी नहीं शुरू होने वाला है। यह मार्ग भी बदहाल है। इससे कल्याण सिंह के नाम से अधिकारी कहीं भी बोर्ड आदि नहीं लगा रहे हैं, जिससे लोगों की जुबान पर यह मार्ग चढ़ सके। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब दो वर्ष का समय इस मार्ग के बनने में लग जाएगा। हरदुआगंज से लेकर रामघाट रोड तक मार्ग सिर्फ सात मीटर चौड़ा है, उसे 14 मीटर किया जाना है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम होगा। उसकी भी शुरुआत नहीं हो पाई है। इससे साफ पता चलता है कि अभी तक मार्ग को फोरलेन नहीं किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के बाद ही काम की शुरुआत होगी। ऐसे में इस मार्ग को कैसे पहचान मिलेगी यह बड़ा सवाल है।