गायत्री परिजनों ने कलश यात्रा निकाल किया नगर को भक्तिमय

गायत्री महायञ प्रञापुराण कथा का गायत्री धाम में हुआ श्रीगणेश
एटा ! आज शुक्रवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में असंख्य मात्रा में एकत्रित गायत्री परिजनों ने जेल रोड स्थिति गायत्री धाम से बैंड बाजों की धुन के मध्य भव्य कलश यात्रा को विभिन्न मार्गों पर निकालकर समूचे नगर को भक्तिमय कर चार दिवसीय चौबीस कुण्डीय गायत्री महायञ एवं प्रञापुराण कथा का भव्यतम स्तर पर श्रीगणेश किया ! अखिल विश्व गायत्री परिवार ट्रस्ट की मीडिया प्रभारी श्रीमती ओमलक्ष्मी चौहान के अनुसार चौबीस कुण्डीय गायत्री महायञ एवं प्रञापुराण कथा का शुभारंभ आज शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ गायत्री धाम पर शांति कुंज हरिद्वार से आयी टोली के सानिध्य में किया गया है जो निरंतर आगामी सोमवार की दोपहर तक गायत्री महायञ एवं विभिन्न संस्कार ,पूर्णआहुति व टोली विदाई समारोह तक जारी रहेगा ! आज भव्य कलश यात्रा में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी सहित रामप्रताप वर्मा, रामप्रकाश तिवारी, संतोष शर्मा, सुरेंद्र सिहं चौहान, वीरेन्द्र सिहं तोमर, अशर्फीलाल शर्मा, हरप्रसाद शाक्य, हरीशकंर शर्मा, राजपाल पाठक, श्रीक्रष्ण यादव, सुशील कुमार वार्ष्णेय, उमेश शिरोमणि, सत्यदेव उपाध्याय, सुभाष मिश्रा, ब्रजबल्लभ, राकेश कश्यप, शिवराज कश्यप , रवि कुमार कश्यप, देवांश वर्धन, नेत्रपाल वर्मा, सुरेन्द्र कुलश्रेष्ठ, श्रीमती सरला गुप्ता, श्रीमती निक्की कश्यप, श्रीमती बब्बी गुप्ता,श्रीमती रीना कश्यप, श्रीमती कुसुम शर्मा , श्रीमती मीरा वार्ष्णेय, श्रीमती प्रमिला शर्मा, श्रीमती हरिप्यारी, श्रीमती अनिला शर्मा सहित सैकड़ों गायत्री परिजन मौजूद रहे !