13 राज्यों में कोरोना का अलर्ट: देश में 9 दिन के अंदर मौत की दर 121% बढ़ी, केंद्र सरकार ने टेस्टिंग बढ़ाने की हिदायत दी

13 राज्यों में कोरोना का अलर्ट: देश में 9 दिन के अंदर मौत की दर 121% बढ़ी, केंद्र सरकार ने टेस्टिंग बढ़ाने की हिदायत दी

देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। पिछले 9 दिनों का डेटा देखें तो मृत्यु दर में 121% तक बढ़ोतरी हुई है। 15 नवंबर को देशभर में 197 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी तो वहीं 23 नवंबर को यह बढ़कर 437 तक पहुंच गई।

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका ने केंद्र सरकार को भी अलर्ट कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को 13 राज्यों को चिट्‌ठी लिखकर कोरोना टेस्टिंग की घटती तादाद पर चिंता जाहिर की है।
उत्तराखंड के देहरादून में फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) में 11 IFS अधिकारी पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद 48 अधिकारियों को आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं, कर्नाटक के धारवाड़ के SDM मेडिकल कॉलेज में 66 स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी फुली वैक्सीनेटेड हैं। 400 छात्रों वाले इस कॉलेज की बिल्डिंग के साथ ही 2 हॉस्टल भी सील कर दिए गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks