ट्रैक्टर और टाटा मैक्स की भिडंत में एक की मौत दो घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा

ट्रैक्टर और टाटा मैक्स की भिडंत में एक की मौत दो घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव मऊ पुर निवासी अमर सिंह(49 वर्षीय) पुत्र चोब सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली में गौमाता को लेकर दान करने के लिए दीनापुर साकरा गया था वहां गौमाता को दान करने के बाद वापस ट्रैक्टर पर बैठकर गांव के लिए आ रहा था जैसे ही ट्रैक्टर दादो क्षेत्र के आलमपुर के पास पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आती टाटा मैक्स ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रैक्टर पर बैठा अमर सिंह उछल कर काफी दूर जाकर गिरा और उसकी तड़प कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घटना से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक अपने पीछे 3 बच्चे और पत्नी रोते बिलखते छोड़ गया है। वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर टाटा मैक्स के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks