
पंडित नरेंद्र शर्मा बरौली विधानसभा से होंगे बसपा के प्रत्याशी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – बरौली विधानसभा क्षेत्र के तेजपुर स्थित आर डी फार्म हाउस में बहुजन समाज पार्टी के बरौली विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली ने कहा की वह बहन मायावती का संदेश लेकर यहां आए हैं। उन्होंने पंडित नरेंद्र शर्मा उर्फ मोनू भैया को बरौली विधानसभा से विधान सभा प्रत्याशी घोषित किया है। तेजपुर के आरडी फार्म हाउस में बहुजन समाज पार्टी के बरौली विधान सभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बसपा किसी एक वर्ग या जाति की पार्टी नहीं है। वह सर्व समाज की पार्टी है उसका सिद्धांत है कि सारे वर्गों को साथ लेकर चलो। बसपा गरीब, कमजोर व मजदूर लोगों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने लोगों से अपील की, अगर अब की बार जनता साथ दें, तो बहुजन समाज पार्टी को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी।