153 ई-चालान पर 1,38,500 रुपये जुर्माना किया गया

एटा।
यातायात जागरुकता माह नवम्बर। दिनांक 24.11.2021 से 25.11.21 तक यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2021 के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर/ यातायात के निकट निर्देशन में यातायात प्रभारी मय यातायात कर्मचारीगण के साथ में जनपद के सांसद/विधायकों के सहयोग से मुख्य चौराहों पर जनमानस तथा स्कूल में अध्यापक एवं छात्र - छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। वाहन स्वामी व चालकों को वाहन का रख रखाव फिटनेस आदि के बारे में जागरुक किया एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन / ईयर फोन का प्रयोग करने पर व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी तथा बैनर लगाकर 300 पंपलेट वितरण की गई। दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 153 ई-चालान पर 1,38,500 रुपये जुर्माना किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks