
दलहन फसलों के रकबे और उत्पादन में बढ़ोतरी, किसानों का रूझान बढ़ा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – मंडल में धान, गेहूं, के अलावा दलहन फसलों के प्रति किसानों का रूझान बढ़ता जा रहा है। बीते तीन साल में इन फसलों का रकबा 22 हजार हेक्टेयर बढ़कर 6.57 लाख पर पहुंच चुका है। मुख्य रूप से चना, मक्का, मटर, मसूर, तोरिया फसलें किसान कर रहे हैं। मंडल के चारों जनपदों अलीगढ़, हाथरस, एटा, एवं काशीराम नगर(कासगंज) में अलीगढ़ में सबसे ज्यादा उत्पादन है। यहां के किसान रबी मौसम में दलहनी फसलों की खेती करते हैं। कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का फायदा लेकर किसान दलहनी फसलों की खेती में भी रूचि ले रहे हैं। दलहनी फसलों में मुख्य रूप से चना, मटर, मसूर, तोरिया समेत अन्य फसलें की जाती हैं। वर्ष 2018 में मंडल में रबी फसलों का रकबा 6.34 लाख व उत्पादन 6.77 लाख था। वहीं वर्ष 2019 में रकबा 6.58 लाख व उत्पादन 6.58 लाख ही उत्पादन वर्ष 2020 में रकबा 6.57 लाख व उत्पादन 6.59 लाख रहा। रबी फसलों का ग्राफ अलीगढ़ मंडल में बढ़ रहा है। किसानों को अच्छा मुनाफा मिलने की वजह से किसान दलहनी फसलों पर ध्यान देने लगे हैं।