76 ई-चालान पर 85500 रुपये जुर्माना किया गया

एटा
यातायात जागरूकता माह नवंबर। आज दिनांक 23-11-2021 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2021 के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर/ यातायात के निकट निर्देशन में यातायात प्रभारी मय यातायात कर्मचारी गण के साथ जनपद में सम्भ्रान्त नागरिको के साथ-साथ ट्रान्सपोर्ट एसोशिऐसन, व्यापार मण्डल और स्थानीय समाज सेवी संस्थाओं को एकत्रित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया एवं विहित गति सीमा व मदिरा /मादक द्रव्य का सेवन कर वाहन चलाने पर व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं नागरिक पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी। शहर के व्यस्त चौराहौं पर होर्डिंगस् लगायीं गयी व 03 बैनर लगाये गये, 15 पोस्टर चिपकाये गये, 250 पम्पलेट बांटी गयी एवं फेसबुक ,व्हाट्सऐप,ट्विटर,एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। एवं दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 76 ई-चालान पर 85500 रुपये जुर्माना किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks