अभियुक्त को 40 क्वार्टर अवैध ठेका देशी शराब सहित किया गिरफ्तार

एटा – थाना निधौली कलाँ को मिली सफलता, 01 अभियुक्त को 40 क्वार्टर अवैध ठेका देशी शराब सहित किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा श्री उदय शंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर के निर्देशन में थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 01 अभियुक्त को 40 क्वार्टर अवैध ठेका देशी शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है । घटनाक्रमानुसार दिनांक 22.11.2021 समय 19.15 बजे थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा गश्त के दौरान जलेसर रोड पर खारजा नहर कि किनारे सनी उर्फ सोनी पुत्र तहसीलदार ठाकुर निवासी ग्राम मरगाया थाना निधौली कलाँ जनपद एटा को 40 क्वार्टर अवैध ठेका देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं.- 229/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

  1. सनी उर्फ सोनी पुत्र तहसीलदार ठाकुर निवासी ग्राम मरगाया थाना निधौली कलाँ जनपद एटा

बरामदगी-

  1. 40 क्वार्टर अवैध ठेका देशी शराब

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. उ0नि0 श्री दिनेश सिंह
  2. का0 1149 प्रिंश चौधरी
    3.का0 818 रामेश्वर सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks