जनपद एटा

” हम पुलिसकर्मियों को उनकी सेवा, शौर्य और शहादत के लिए नमन करते हैं”, झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने ली शपथ आज दिनांक 23.11.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन एटा में झण्डा दिवस के अवसर पर डीजीपी उत्तर प्रदेश के संदेशों को पढ़कर सुनाया गया साथ ही पुलिसकर्मियों को न्यायपूर्ण, कर्त्तव्यनिष्ठ एवं व्यवहारिक पुलिसिंग की शपथ दिलाई गई। इस दौरान समस्त पुलिसकर्मियों को सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। *इस अवसर पर* अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम श्रीमती स्नेहलता, क्षेत्राधिकारी सदर श्री राघवेंद्र सिंह राठौर, क्षेत्राधिकारी नगर श्री कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट श्री सुनील कुमार त्यागी तथा प्रतिसार निरीक्षक एटा श्री हरपाल सिंह सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।