विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही माननीय पर भड़के लोग, किया विरोध प्रदर्शन

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही माननीय पर भड़के लोग, किया विरोध प्रदर्शन

आगरा की छावनी विधानसभा क्षेत्र में विधायक के प्रति लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.लोगों ने विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश के विरोध में प्रदर्शन किया. लोगों ने कहा पांच साल में नहीं दिखे विधायक अब वोट मांगने आ रहे हैं.

आगराः जिले के छावनी विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक के प्रति लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. लोगों का कहना है कि पिछले पांच सालों विधायक डॉक्टर जीएस नहीं दिखे, अब विधानसभा चुनाव 2022 सिर पर है, तो क्षेत्र में एक्टिव हो गए हैं. लोगों ने विधायक के विरोध में प्रदर्शन किया.
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं. उसी को देखते हुए आगरा छावनी विधानसभा के विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश का क्षेत्रीय लोग विरोध प्रदर्शन करने सड़कों पर निकले. लोगों का कहना है कि 5 साल होने जा रहे हैं. चुनाव जैसे ही नजदीक आता है, तो नेताजी बड़ी जल्दी गली-गली और मोहल्ले में आकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं. ये ऐसे विधायक हैं, जो जीतने के बाद लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं देते हैं.MLA के खिलाफ विरोध प्रदर्शनछावनी परिषद के लोगों ने सोमवार को विकास न होने को लेकर अपनी नाराजगी जताई. विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेस का लोगों ने बड़ा फोटो लेकर विरोध प्रदर्शन किया. पोस्टर में लिखा है कि विधायक छावनी परिषद का विकास नहीं किया, तो वोट भी नहीं दिया जाएगा.क्षेत्रीय महिलाओं ने एकत्रित होकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया. इसको देखकर क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने में जुट गई.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks