मरीजों के भोजन में भ्र्ष्टाचार का घुन
पोष्टिक भोजन के नाम पर मरीजों को मिल रही कच्ची रोटी पनीली सब्जी, बाकी सब कुछ गायब

एटा । जनपद की जनता को समय से उचित स्वास्थ लाभ देनें की सोच रखते हुये सरकार ने भले मेडीकल कालेज की एक बड़ी सौगात दी हो, लेकिन स्थानीय गैर जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी और कर्मचारियों की कमाऊ खाऊ नीति के चलते यहाँ व्यवस्थाओं को सुधारने के बजाय सिर्फ जेब गर्म करने की सोच के तहत जान बूझ कर बिगाड़ा जा रहा है । नतीजा यहां भर्ती गरीब मरीजों को दिये जाने बाले भोजन में भ्र्ष्टाचार का घुन लगा हुआ है …