नौ लाख से अधिक को नहीं लगी टीके की प्रथम डोज – रिपोर्ट शुभम शर्मा

नौ लाख से अधिक को नहीं लगी टीके की प्रथम डोज – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – नौ लाख से अधिक लोग अभी प्रथम डोज से दूर हैं। 7.35 लाख लोगों को ही कोविडरोधी टीके की दूसरी डोज लगी है, जबकि जिले में 19.64 लाख से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगनी है।अलीगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 27 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 16 जनवरी 2021 को देश में टीकाकरण का शुभारंभ किया गया था। उस समय से आज तक 17.99 लाख लोगों को प्रथम डोज लगी है। लक्ष्य के हिसाब से देखे तो अभी नौ लाख से अधिक लोग टीकाकरण से दूर हैं। दूसरी डोज तो 7.35 लाख लोगों को ही लगी है। कोविड से बचाव के लिए टीके की दोनो डोज लेना जरूरी है।सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि टीकाकरण बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। राशन की दुकानों पर कोविड टीका सत्र का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम प्रधान, सचिव एवं विभिन्न विभागों का सहयोग लेकर टीकाकरण बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महफूजनगर एवं बन्नादेवी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रविवार को जिले में 55 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks