कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा मंहगाई हटाओ भाजपा भगाओ कार्यक्रम

ALIGARH.

कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा# #मंहगाई हटाओ भाजपा भगाओ# कार्यक्रम के अंतर्गत आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल जी पूर्व विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के एक पदयात्रा चंदनियां क्षेत्र में निकाली गई। पदयात्रा चंदनियां स्थित मरघट से शुरू होकर चंदनियां, बेगम बाग़ होकर विष्णुपुरी में समाप्त हुई । पदयात्रा के दौरान कांग्रेसजनों ने क्षेत्रीय नागरिकों को कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई प्रतिज्ञाओं की जानकारी देते हुये उन्हे वर्तमान स्थिति के प्रति जागरूक किया। पदयात्रा के दौरान चंदनिया में एक नुक्कड़ सभा करके विवेक बंसल ने कहा कि पूरे प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में मंहगाई चरम पर है। देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें इस ज्वलंत समस्या से आंखे मूदकर अपना सारा ध्यान राजनैतिक वर्चस्व बढाये जाने के लिये केन्द्रित किये हुये हैं। भाजपा नेतृत्व जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये कोई कदम उठाने की बजाय जनता को लुभावने सपने दिखाकर भ्रमित कर रहा है। भाईयों देश व प्रदेश की भाजपा सरकारें पूर्ण रूप से लोकतंत्र विरोधी है और अपने राजनैतिक लाभ के लिये जनता को दबाकर कुचलकर रखना चाहती है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks