
किशोर ने रचा दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण का नाटक – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – पालीमुकीमपुर क्षेत्र के कलियानपुर खेड़ा निवासी श्योराज सिंह को 15 वर्षीय पुत्र लोकेश शुक्रवार को गांव के ही निकट कुश्ती दंगल देखने गया था। उसी समय से किशोर घर वापस नहीं लौटा। उसका फोन भी स्विच आफ था। जिसके चलते परिजनों में बैचेनी बढ़ गई। परिजनों ने किशोर को काफी तलाशा मगर उसका कुछ पता नही चल सका। परिजनों द्वारा इलाका पुलिस को किशोर के अपहरण की सूचना दे दी। जिससे जिला स्तर तक पुलिस अमले में हड़कंप के साथ अफरा तफरी मच गई।रात में ही आला अफसर गांव में पहुंचे और किशोर की तलाश में जुट गए।शनिवार सुबह किशोर के फोन से चार लाख रुपये की फिरौती की मांग हुई। इससे पुलिस को किशोर पर ही शक हुआ और सर्विलांस, एसओजी और पालीमुकीमपुर थाने की पुलिस फोन की लाेकेशन व मुखबिरों के जरिए घटना के खुलासे में जुट गई। फोन के लाेकेशन के चलते शनिवार की शाम को किशोर डिबाई थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर के निकट एक खेत में सकुशल मिल गया, साथ में उसका दोस्त विशाल निवासी गनेशपुर गोविंदपुर कोतवाली अतरौली भी था। एसओ रामवकील ने बताया कि दोनों किशोरों ने मिलकर अपहरण का नाटक किया था। दोनों की क्या मंशा थी यह जानने के लिए दोनों किशोरों से पूछताछ की जा रही है।