कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा “#महंगाई हटाओ-भाजपा भगाओ” कार्यक्रम के अंतर्गत आज मौलाना आज़ाद नगर, #शहनशाहबाद एवं #फिरदौस नगर आदि क्षेत्रों में कांग्रसजनों ने पदयात्रा निकाली । अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के #हरियाणा प्रदेश के #प्रभारीविवेक बंसल जीपूर्व विधायक के नेतृत्व में ये पदयात्रा नगला पटवारी पुलिस चौकी के सामने से प्रारम्भ हुई और पूरे मौलाना आज़ाद नगर, शहनशाहबाद और फिदौस नगर आदि क्षेत्रों में भ्रमण करके मौलाना आज़ाद नगर की पुलिया पर समाप्त हुई I समापन स्थल पर नुक्कड़ सभा करके विवेक बंसल जी ने कहा कि देश की और प्रदेश की भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों के कारण आज पूरे देश में महंगाई चरम पर है, किसान परेशान हैं युवा बेरोज़गार हो गए हैं , आवश्यक वस्तुओं खाद तेलों, दालों, और मिर्च मसाले, रसोई गैस, की बढ़ी हुई कीमतों ने लोगों की रोज़मर्रा की ज़रूरतों पर काफ़ी बुरा प्रभाव डाल रखा, निचले तबके के जो नागरिक दो वक्त की रोटियां खा लेते थे अब घोर महंगाई के चलते उनकी रोटी पर भी डाका पढ़ गया है I भाजपा सरकारें जनता की इस दुर्दशा से पूर्ण रूप से उदासीन हैं क्योंकि यदि ये सरकारें महंगाई को नियंत्रित करने के लिये कोई कठोर कदम उठाएंगी तो उनके परमप्रिय वर्ग को भारी मुनाफा नहीं मिलेगा जिसके चलते वे आर्थिक रूप से अत्यधिक मोटापा नहीं पा सकते I भाजपा सरकार की नीतियों से ये सिद्ध हो गया है कि उसकी चिंता सिर्फ़ उस व्यापारी वर्ग जोकि उसका हितेषी है और अपने कॉर्पोरेट जगत के मित्रों के हितों की चिंता है उसको देश की जनता की कोई चिंता नहीं है I