
ALIGARH
किशनपुर क्षेत्र के बैंक कालोनी में ट्रांसफार्मर बीच सड़क पर रखा हुआ है । बैंक कालोनी से लेकर मरघट तक 11 के०वी० की लाईन घरों के उपर होकर जा रही है और पहलवान कालोनी में बिजली की केबिल जमीन पर लटक रही है और वहां पर पोल लगे हुये हैं लेकिन उन पर लाईन नहीं खिची है । इन्हीं समस्या को लेकर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल जी पूर्व विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने क्वार्सी स्थिति मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष भारी नारेबाजी की और बड़े अधिकारियों को बुलाने की मांग की। उस वक्त कार्यालय में कोई अधिकारी मौजूद न होने पर उपखण्ड अधिकारी सत्यवीर सिंह ने वहां मौजूद अधिशासी अभियंता फ़साहत अली को अवगत कराया तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे जहाँ उन्हें क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती विमलेश देवी व नागरिकों का एक प्रार्थना पत्र दिया। अधिशासी अभियंता फ़साहत अली ने #विवेक बंसल जी और क्षेत्रीय नागरिकों को आश्वस्त किया कि मैं स्वयं मौके पर जाकर स्थिति को देखकर इनकी इन समस्याओं का समाधान कराउगां।