
फिरोजाबाद ।
उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में आज दिनांक 20-11-2021 को यातायात माह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा गोपी किशन इण्टर कॉलेज में जाकर छात्र छात्राओं, अध्यापकों, स्कूली वाहन चालकों को सडक सुरक्षा यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गयी छात्र छात्राओं को जागरुक किया गया कि अपने परिजनो से यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक करें तथा शहर में चल रहे वाहन आटो, मैजिक, बस आदि सवारी वाहन चालाकों को यातायात निमयों के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही यातायात नियमों से सम्बन्धित पेम्पलेट वितरण भी किये गये । शहर के मुख्य मुख्य चौराहे तिराहे पर यातायात नियमों से सम्बन्धित बैनर फ्लैक्स लगवाये गये तथा दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट, तीन सवारी, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनो, बिना सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म, रोंग साइड में वाहन चलाने, मोडीफाइड साइलेंसर,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने वाले वाहन चालकों ,ओवर लोडिंग,बिना रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी है साथ ही हाइवे के आस पास के निवासियों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया है