
तीन बच्चों की मां हुई लापता पति ने कोतवाली में दी तहरीर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव बामनी निवासी ओमवीर सिंह बुधवार की सुबह अपने तीन बच्चों को लेकर खैर कोतवाली पहुंचा और उसने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी सुनीता कल मंगलवार की सुबह अपने तीन बच्चों को छोड़कर अपने बहनोई जगदीश निवासी जैसी नगला के यहां जाने की कह कर गई थी। जब सुनीता देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो पति जैसी नगला गया और वहां सुनीता के बहनोई जगदीश से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि सुनीता यहां नहीं आई है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी सुनीता को तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस पीड़िता की तहरीर के आधार पर सुनीता की तलाश में जुटी हुई है।